Annual Function - A Report
“एक प्रयास -आपके साथ “संस्था के सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवम् सदस्यों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 2-10-2024 दिन बुधवार को संस्था का वार्षिक लेखा जोखा एवम् चयनित छात्र मिलन उत्सव बड़ी धूमधाम से दोपहर 3-00 बजे जिमखाना क्लब यमुनानगर सेक्टर 17 में मनाया गया । इस शुभावसर पर मुख्यातिथि प्रसिद्ध समाजसेवी पतंजलि मेगा स्टोर की संचालिका श्रीमती अमिता बंसल जी ने यथासमय शिरकत दी । सबसे पहले प्रांगण में पौधारोपण किया गया । मंच संचालन के पी सैनी जी ने बखूबी किया । कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों श्रीमती अमिता बंसल , डा रमेश धारीवाल , डा संजीव शर्मा ने अपने सम्भाषणों से समा बाँध दिया । बच्चों ने मुक्त कंठ से सब लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया । विशेष सलाहकार शीश पाल चौहान और सुशील गुलाटी ने मधुर गीत सुनाकर कार्यक्रम को खुशनुमा बना दिया । नरेन्द्र गेरा ने वर्ष का लेखा जोखा विधिवत् प्रस्तुत किया । । इस उत्सव के सफल आयोजन के लिए आए हुए सभी अतिथियों , संस्था के सदस्यों और अभिभावकों का भूरि -भूरि आभार और धन्यवाद । इस अवसर पर मुख्यातिथि ने संस्ऱ्था
को बच्चों की शिक्षा हेतु ₹ 11000/- प्रदान किए । ट्रस्ट की ओर से दिल की गहराइयों से उनका कोटि - कोटि धन्यवाद । श्रीमती बंसल जी संस्था की आजीवन सदस्य भी स्वेच्छा से बन गई हैं । उन्होंने संस्था को बढ़ -चढ़ कर सहयोग का पूर्ण आश्वासन दिया है । सफल आयोजन के लिए सबको बहुत -बहुत बधाई हो । बन्धुओ , आप सबके सहयोग , समन्वय , आत्मीय भाव एवम् परमार्थ के इस पुनीत कर्म से संस्था की अभिदृष्टि की पूर्ति अवश्य होगी । हम आप सबसे छात्र हिताय की सर्वदा कामना करते हैं ।🙏
“Ek Prayas – Aapke Saath” All the respected officials and members of the organization are informed that on Wednesday, 2-10-2024, the annual accounts of the organization and the Beneficiary Student Meet were conducted with great pomp at 3-00 pm in the Gymkhana Club Yamunanagar Sector 17. On this auspicious occasion, the chief guest, famous social worker and director of Patanjali Mega Store, Mrs. Amita Bansal ji, attended on time. First of all, saplings were planted in the courtyard. The stage was conducted well by K.P. Saini ji. The guests who came to the programme, Mrs. Amita Bansal, Dr. Ramesh Dhariwal, Dr. Sanjeev Sharma, enthralled the audience with their speeches. The students mesmerized everyone with their open voice. Special advisor Sheesh Pal Chauhan and Sushil Gulati made the programme pleasant by singing melodious songs. Narendra Gera duly presented the accounts of the year. Many thanks and gratitude to all the guests, members of the Trust and parents who came for the successful organization of this Function. On this occasion, the chief guest provided ₹ 11000/- to the institution for the education of students. On behalf of the Trust, many many thanks to her from the bottom of the heart. Mrs Bansal has also voluntarily become a life member of the Trust. She has given full assurance of cooperation to the institution. Many congratulations to everyone for the successful event. Friends, with your cooperation, coordination, intimacy and this pious act of charity, the vision of the institution will definitely be fulfilled. We always wish for the welfare of the students from all of you. 🙏

Comments
Post a Comment